लॉकडाउन : NPR और जनगणना का कार्य अगले आदेश तक हुआ स्थगित

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में मंगलवार से 21 दिन बंद की घोषणा की है।

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के अद्यतन और 2021 के जनगणना के पहले चरण का कार्य तय समय-सारिणी पर नहीं शुरू होगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 21 दिन की बंद की घोषणा की है।
अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहले यह दोनों कार्य एक अप्रैल से 30 सिंतबर के बीच में होने थे। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एनपीआर और जनगणना का कार्य अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में मंगलवार से 21 दिन बंद की घोषणा की है।

Desk Team