लोकसभा ने मंगलवार को लोक लेखा समिति (पीएसी) समेत प्रमुख संसदीय समितियों के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की।
लोकसभा ने लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, सार्वजनिक उपक्रमों पर समिति और अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण पर समिति के लिए इस साल एक मई से 30 अप्रैल, 2023 तक के कार्यकाल के लिए सदस्यों के चुनाव के लिए अलग-अलग प्रस्तावों को पारित किया।
प्रस्तावों में राज्यसभा से भी इन समितियों में सदस्यों के निर्वाचन के लिए कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



