Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने पटना साहिब सीट से मीरा कुमार के बेटे को दिया टिकट

Summary :

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पटना साहिब सीट से इस बार मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को मैदान में उतारा है। अंशुल अभिजीत का सीधा मुकाबला इस बार बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद से होना है। रविशंकर प्रसाद पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और पिछली बार उनका मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा से हुआ था। Highlights: कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पटना साहिब सीट से इस बार मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को मैदान में उतारा है अंशुल अभिजीत का सीधा मुकाबला इस बार बीजेपी के दिग्गज नेता…

patna sahib seat

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पटना साहिब सीट से इस बार मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को मैदान में उतारा है। अंशुल अभिजीत का सीधा मुकाबला इस बार बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद से होना है। रविशंकर प्रसाद पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और पिछली बार उनका मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा से हुआ था।

Highlights:

  • कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पटना साहिब सीट से इस बार मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को मैदान में उतारा है
  • अंशुल अभिजीत का सीधा मुकाबला इस बार बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद से होना है

पटना साहिब सीट पर बीजेपी से होगा तीखा मुकाबला

बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट पर इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से से अंशुल अभिजीत का सीधा मुकाबला होगा। अंशुल अभिजीत पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व कांग्रेस की सीनियर नेता मीरा कुमार के बेटे हैं। मीरा कुमार और इनके पिता बाबू जगजीवन राम सासाराम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते आए थे लेकिन पहली बार इस परिवार से कोई पटना साहिब सीट से ताल ठोक रहा है। पटना साहिब लोकसभा 2009 में स्तित्व में आई थी पहले यह पाटलिपुत्र लोकसभा के अंतर्गत आती थी।

यह भी पढ़ें.. लोकसभा चुनाव के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम का अभियान तेज होगा: जेपी नड्डा

पटना साहिब का समीकरण रहा है बीजेपी को पक्ष में

पटना साहिब सीट से भले कांग्रेस ने मीरा कुमार के बेटे को टिकट दिया हो लेकिन यह सीट शुरू से ही बीजेपी के पास ही रही है। इस सीट की सियासी समीकरण की बात करें तो यह सीट कायस्त बहुल सीट मानी जाती है यही कारण है कि इस सीट से बीजेपी लगातार चुनाव 2009 से चुनाव जीतते रही है। अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस इस बार अंशुल अभिजीत के सहारे अपनी स्थिति को पटना साहिब में मजबूत कर पाती है या नहीं ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

 

 

 

Desk News