Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में BJP काट सकती है कई सांसदों के टिकट, जानें क्या दिया गया अल्टीमेटम

Summary :

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कसर अब से ही कस ली है। 26 पार्टियों के इंडिया गठबंधन को देखते हुए बीजेपी कोई गलती नहीं करना चाहती,

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कसर अब से ही कस ली है। 26 पार्टियों के इंडिया गठबंधन को देखते हुए बीजेपी कोई गलती नहीं करना चाहती, इसलिए सभी राज्यों के अपने वर्तमान सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर फिर से चुनाव जीत सकने वाले सांसदों की लिस्ट को अंतिम रूप देने में लगी है।
नेताओं को करनी होगी मेहनत
अगर हम यूपी की बात करें तो संघ नेताओं से बहुत करीबी रिश्ते रखने वाले पार्टी के एक पूर्व केंद्रीय मंत्री अगर अपना प्रदर्शन नहीं सुधार पाते हैं तो इस बार पार्टी उनका टिकट भी काट सकती है, एक समय में काफी सुर्खियों में रह चुके और वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री एक हाई प्रोफाइल सांसद से उनके संसदीय क्षेत्र के विधायक, मेयर और संगठन के बड़े नेता नाराज चल रहे हैं, देश के हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़े एक भाजपा सांसद को यह फीडबैक दे दिया गया है, कि इस बार उन्हें टिकट तभी दिया जाएगा जब वह पार्टी के प्रति अपना रवैया बदलते हुए स्वयं टिकट मांगें।
जानिए बीजेपी ने नेताओं को क्या दी हिदायत
लोकसभा चुनाव में विपक्ष के बड़े नेताओं को हराने वाले कई सांसदों को भी इस बार अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में जाकर लोगों से संपर्क करने और स्थानीय संगठन के नेताओं से बेहतर संबंध स्थापित करने को कहा गया है, संदेश बिल्कुल साफ है कि अगर उनकी रिपोर्ट कार्ड में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी उनका टिकट काटने के बारे में सोचेगी भी नहीं। 

Desk Team