LPG Price Update : अगस्त के पहले दिन मिली खुशखबरी, 100 रुपये सस्ता हुआ Cylinder, चेक करें नई रेट लिस्ट

Summary :

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया है सरकारी तेल कंपन‍ियों ने आज यानी 1अगस्‍त को घरेलू गैस और कमर्शियल उपयोग वाले सिलेंडरों की कीमतें अपडेट की है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया है सरकारी तेल कंपन‍ियों ने आज यानी 1अगस्‍त को घरेलू गैस और कमर्शियल उपयोग वाले सिलेंडरों की कीमतें अपडेट की है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। वहीं अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1680 रुपये कर दी गई है। इससे पहले 4 जुलाई 2023 को ऐसे सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी।
19 किलोग्राम का होता है कॉमर्शियल सिलेंडर 
कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर 9 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम में 93 रुपये की कमी आई है। जिसके बाद कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1802.50 रुपये हो गई है। मुंबई 4 जुलाई को 1733.50 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रहा था और अब यह सिलेंडर अब 1640.50 रुपये में बिकेगा। इसके अलावा चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1852.50 रुपये है जो 4 जुलाई को बढ़कर 1945 रुपये हो गए थे। आपको बता दें कि कॉमर्शियल सिलेंडर 19 किलोग्राम के होते हैं। 
दिल्ली में घरेलू गैस की कीमत 1103 रुपये
आपको बता दें, मार्च के बाद से घरेलू गैस की कीमतों में किसी भी तरहा का बदलाव नहीं हुआ है। मार्च में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, देश की राजधानी में घरेलू गैस की कीमत 1103 रुपये प्रति सिलेंडर है। मुंबई में एलपीजी 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रही है।
एलपीजी कीमतों की अपडेट सूची देखने के लिए यहां क्लिक करे :-

Desk Team