सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ऐसी स्थिति पैदा करें कि केन्द्र में कोई भी सरकार उनकी पार्टी के सहयोग के बिना नहीं बन सके ।
मुलायम ने कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के साथ ही हमें ऐसे हालात पैदा कर देने हैं कि कोई भी सरकार सपा के समर्थन के बिना नहीं बन सके ।
सपा के लिये आगामी लोकसभा चुनावों में प्रचार करने का इशारा करते हुये उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि ”मेरे कार्यक्रम मंडल स्तर तक लगाये जायें, मैं वहां जाऊंगा” मुलायम अपने 80वें जन्मदिन पर केक काटने के बाद यहां पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे ।
शिवराज सरकार पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने का रच रही है षड्यंत्र – मायावती
बाद में पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ”कुछ लोग तोड़-फोड़ कर पार्टी को अलग थलग करने की कोशिश कर रहे हैं । हमें इसलिए पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाना है । कार्यकर्ता अपने आचरण व्यवहार से किसी को नाराज न करे। गरीबों, पिछड़ों की मदद करे। महिलाओं को सम्मान दें और उन्हें पार्टी से जोड़ें।”
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों की पार्टी है यह कभी बूढ़ी नहीं होगी । दुनिया में सबसे अच्छी विचारधारा समाजवाद की है जिसमें ऊंच-नीच, मर्द-औरत, काले-गोरे का भेदभाव नहीं है।
कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उपस्थित नहीं थे क्योंकि वह मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं । उन्होंने हालांकि पिता के साथ अपनी फोटो टवीट कर सुबह ही मुलायम को जन्मदिन की बधाई दी थी ।
उधर शिवपाल यादव ने भाई को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए कहा कि उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन मुलायम के आशीर्वाद से ही किया था ।
मुलायम ने हालांकि अपने बेटे और भाई शिवपाल से अपने संबंधों में संतुलन बनाने का कार्य किया । दोनों ही पक्ष लगातार दावा करते आयें हैं कि उनके :दोनों: के पास मुलायम का आशीर्वाद है ।


Download Android App
Download iOS App



