मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल और प्रियंका ने दी ईद की मुबारकबाद

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईद-उल-अजहा पर मुबारकबाद देते हुए देश में शांति, प्रगति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईद-उल-अजहा पर मुबारकबाद देते हुए देश में शांति, प्रगति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।
श्री खडगे ने कहा‘‘ईद-अल-अधा का त्यौहार त्याग, विश्वास और क्षमा के महान मूल्यों का प्रतीक है। खुशी के इस अवसर पर, आइए हम सभी भाईचारे के बंधन को मजबूत करने और एक शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और प्रगतिशील समाज का निर्माण करने का दृढ़ संकल्प लें। ईद मुबारक।

 राहुल गांधी ने कहा‘‘ईद मुबारक। यह शुभ अवसर सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए।‘‘

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा‘‘ईद की दिली मुबारकबाद। ये पावन त्यौहार सबके जीवन में ढेर सारी खुशियां, बरकत और अमन लेकर आए।

Desk Team