देश में कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर ने चिंताजनक हालत पैदा कर दिए है। वहीं दूसरी तरफ पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव निर्धारित समय से पहले कराने की मांग की है।
टीएस सिंह देव की इस मांग का समर्थन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदसत्र छोड़कर बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहे हैं, विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। तो विधानसभा चुनाव क्यों रोका जाना चाहिए? चुनाव भी होने चाहिए।
कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस, राहुल ने Tweet कर दी बधाई, देशभर में आयोजित होंगे कार्यक्रम
दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 1-2 महीने के लिए स्थगित करने की अपील की। इस पर हैरानी जताते हुए टीएस सिंह देव ने कहा कि कोविड-19 (COVID-19) महामारी की संभावित तीसरी लहर पर चिंता बढ़ रही है इसलिए चुनाव आयोग को निर्धारित वक्त से पहले चुनाव कराना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर चुनाव स्थगित कर दिए जाते हैं तो और समस्याएं होंगी क्योंकि वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट अभी भी कम है। जब देश COVID-19 की तीसरी लहर के बीच में होगा तो चुनाव कराना और मुश्किल हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



