मल्लिकार्जुन खरगे ने भेजी पीएम मोदी को चिट्ठी, देशभर में जाति आधारित जनगणना कराने की मांग

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख एक खास अपील की है। कांग्रेस नेता ने पीएम से देश में 2021 की दशकीय जनगणना जल्द से जल्द कराने की मांग की है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख एक खास अपील की है। कांग्रेस नेता ने पीएम से देश में 2021 की दशकीय जनगणना जल्द से जल्द कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनगणना के लिए जाति को इसका अभिन्न अंग बनाया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री को जाति आधारित जनगणना कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।
पत्र में कही गई बातें
Amarnath Yatra 2023 : जम्मू-कश्मीर समेत देश भर में अग्रिम पंजीकरण आज से  शुरू, 164 डॉक्टर नामित
1 कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में पीएम से कहा कि कांग्रेस पार्टी और अपने नेताओं की ओर से मैं एक बार फिर जाति आधारित जनगणना कराने की मांग करने के लिए पत्र लिख रहा हूं।
2 उन्होंने कहा कि मैंने और मेरे सहयोगियों ने खुद कई दफा इस मांग को संसद के दोनों सदनों में उठाया है।
खरगे ने कहा कि कई दूसरे विपक्षी नेता भी इसकी मांग कर चुके हैं।  
जयराम रमेश ने किया ट्वीट 
संगठन से बड़ा कोई नहीं', भारत जोड़ो यात्रा के बीच जयराम रमेश का बयान, जानें  किस ओर किया इशारा - jairam ramesh big statement on ashok gehlot sachin  pilot controversy amid rahul
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आज एक ट्वीट कर खरगे का पीएम मोदी को लिखा गया पत्र साझा किया। उन्होंने कहा कि अब जितनी आबादी उतना हक सभी को मिलना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस पहले भी कई दफा जाति आधारित जनगणना कराने की मांग कर चुकी है।  
बिहार में हो रही जाति आधारित जनगणना
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही जाति आधारित जनगणना का एलान कर चुके हैं। इसको दो फेज में करने की घोषणा हुई है और पहला फेज हो भी चुका है। दूसरे फेज की जनगणना 15 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए जातियों के कोड भी जारी कर दिए गए हैं। हर जाति को अलग-अलग कोड दिया गया है। 
 

Desk Team