आईएएस अधिनयम को लेकर ममता ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी को पत्र लिखकर आईएएस अधिनियम में संशोधन पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने का आग्रह किया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी को पत्र लिखकर आईएएस अधिनियम में संशोधन पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने का आग्रह किया है।सुश्री बनर्जी आईएएस अधिनियम में संशोधन को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने एक हफ्ते में दूसरी बार प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।
उन्होंने अपने पत्र में अधिनियम में संशोधन पर केंद, के फैसले पर फिर से नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल कई बार उच्चधिकारियों की कार्रवाईयों को लेकर केंद्र व ममता सरकार आमने सामने आ गई हैं।  बंगाल चुनाव के दौरान भी  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने जिम्मेदार अधिकारी को दिल्ली तलब किया था। लेकिन ममता सरकार ने केंद्र के सामने अधिकारी पेश होने नही दिया।  जिसके बाद ममता व केंद्र सरकार में ठन गई थी।   
पहले भी विरोध दर्ज करा चुकी हैं  ममता  
ममता बनर्जी ने इसके पहले 13 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी. बता दें कि केंद्र सरकार ने आईएएस (कैडर) नियम, 1954 में संशोधन करने जा रही है. संशोधन के प्रस्ताव को लेकर हाल ही में राज्य सरकारों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आईएएस अफसरों की सूची भेजने को कहा गया है. जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है.बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार यह संशोधन 31 जनवरी से शुरू होने वाले संसद के आगामी सत्र में पेश करने पर विचार कर रही है. केंद्र ने इसके लिए 25 जनवरी से पहले राज्यों से जवाब मांगा है.

Desk Team