पंजाब में BJP, अकाली और कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Summary :

Punjab: पंजाब में भाजपा,अकाली और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कई नेता और कार्यकर्ताओं ने AAP पार्टी का दामन थाम लिया है। Highlights भाजपा, अकाली और कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भगवंत मान की मौजूदगी में ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता   पंजाब में शनिवार को भाजपा, कांग्रेस व अकाली दल के कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इनमेें भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग विंग के सचिव कुलदीप सिंह शंटी, शिरोमणि अकाली दल के अनुसूचित जाति विंग के महासचिव गुरदर्शन लाल व नेशनल…

BJP Congress and AAM Aadmi Party

Punjab: पंजाब में भाजपा,अकाली और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कई नेता और कार्यकर्ताओं ने AAP पार्टी का दामन थाम लिया है।

Highlights

  • भाजपा, अकाली और कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
  • भगवंत मान की मौजूदगी में ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

 

पंजाब में शनिवार को भाजपा, कांग्रेस व अकाली दल के कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इनमेें भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग विंग के सचिव कुलदीप सिंह शंटी, शिरोमणि अकाली दल के अनुसूचित जाति विंग के महासचिव गुरदर्शन लाल व नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के पंजाब उपाध्यक्ष राहुल शर्मा शामिल हैं।

भगवंत मान की मौजुदगी में ग्रहण की सदस्यता

तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर जालंधर से आप के लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और वरिष्ठ आप नेता राजविंदर कौर मौजूद थे। शंटी व गुरुदर्शन लाल दोआबा क्षेत्र के हैं। राहुल शर्मा माझा क्षेत्र के प्रभावशाली युवा नेता हैं। शर्मा गुरदासपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता हैं और युवाओं के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है।

सरकार के काम से प्रभावित होकर लगातार लोग जुड़ रहे हैं

एक बयान में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि दो साल में आप सरकार के काम से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब में 13-0 से लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Desk News