भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने रविवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल समेत देश के विभिन्न संस्थानों को नष्ट कर दिया है।
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक टॉक शो ‘आइडिया ऑफ बंगाल’ में सिन्हा ने आरोप लगाया कि प्रमुख विधेयकों को पारित किये जाने के दौरान प्रधानमंत्री राज्यसभा को ‘‘कमजोर’’ किये जाने का प्रयास कर रहे है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आरोप लगाया,‘‘मोदी सरकार ने देश के विभिन्न संस्थानों को नष्ट कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी मार केन्द्रीय मंत्रिमंडल पर पड़ी है।’’
करतारपुर कॉरिडोर के मामले में पाकिस्तान सेना की बहुत बड़ी साजिश : कैप्टन अमरिंदर सिंह
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त और विदेश मंत्रालयों का कामकाज संभालने वाले सिन्हा ने कहा,‘‘मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मंत्रिमंडल को सूचित किये बगैर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा रहे हैं।’’
सिन्हा ने कहा कि दूसरी सबसे बड़ी मार संसद पर पड़ी है क्योंकि मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के दौरान राज्यसभा को ‘‘कमजोर करने का प्रयास’’ किया है। भाजपा का संसद के ऊपरी सदन में बहुमत नहीं हैं।
सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी में एक बेहतर प्रधानमंत्री बनने के ‘‘सभी गुण’’ मौजूद है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल और टीएमसी 2019 के आम चुनावों में मोदी को पराजित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



