राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, ट्वीट कर कहा- मोदी सरकार का मतलब सिर्फ ‘पीआर’

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट के माध्यम से केंद्र सरकार पर कोई योजना नहीं होने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट के माध्यम से केंद्र सरकार पर कोई योजना नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि भारत सरकार के पास कोई प्लान नहीं है, इसलिए यूक्रेन में भारतीय छात्र फंस गए। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कई मुद्दों का जिक्र करते हुए मोदी सरकार का मतलब केवल पीआर बताया है। 

राहुल ने ट्वीट करके मोदी सरकार पर साधा निशाना  
राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘रुपया अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर है, रिकॉर्ड बेरोजगारी और महंगाई है, यूक्रेन में छात्र फंसे हुए हैं, चीन हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है, इनको लेकर भारत सरकार के पास कोई योजना नहीं है।’’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का मतलब सिर्फ ‘पीआर’ है। 
राहुल पहले भी कर चुके है मोदी सरकार पर तीखा जुबानी हमला 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘लोगों को अपनी गाड़ी का टैंक फुल करवा लेना चाहिए’’ क्योंकि मोदी सरकार का ‘‘चुनावी ऑफर’’ खत्म होने जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी ऑफर’ ख़त्म होने जा रहा है।’’

Desk Team