नई दिल्ली : मोदी सरकार दस रुपये के बाद अब पहली बार 75 रुपये का सिक्का 30 दिसंबर को जारी करेगी। सरकार ने मंगलवार को पोर्टब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) द्वारा पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपए (Rs 75 commemorative coin) का स्मारक सिक्का यानी कोमेमोरेटिव कॉइन जारी करने का ऐलान किया है।
44 मिमी साइज का यह सिक्का चार धातुओं का बना होगा और इस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा सेल्यूलर जेल में तिरंगे को सलामी देते हुए का चित्र होगा। सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा और इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल व जिंक धातु होगी।


Download Android App
Download iOS App



