महाराष्ट्र के ठाणे में एक अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को स्थानीय लोकसभा सदस्य राजन विचारे और विधायक प्रताप सरनाईक बताकर फर्जी बाल दिवस कार्यक्रम के लिए चंदा मांग रहा था। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने गुरूवार को बताया कि एक व्यक्ति 13 नवंबर को दुकानदारों से अगले दिन एक कार्यक्रम में बच्चों को व्हीलचेयर वितरित करने के लिए उनसे दान देने को कह रहा था।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दुकानदारों द्वारा 13 नवंबर को दर्ज शिकायत के अनुसार व्यक्ति खुद को सांसद राजन विचारे बता रहा था और मसुंदा तलाओं क्षेत्र में कार्यक्रम के लिए दान मांग रहा था। इसके बाद उसने स्वयं को (ओवला माजीवड़ा) विधायक प्रताप सरनाईक बताकर कर यही मांग की।’’


Download Android App
Download iOS App



