मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोदी रवाना

Summary :

शांतिपूर्ण देश के रूप में उभरे। गौरतलब है कि श्री सोलिह ने पिछले सप्ताह ही श्री मोदी को शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के नव निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ र्ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आज मालदीव की राजधानी माले के लिए रवाना हो गये। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक मालदीव की संक्षिप्त यात्रा में श्री मोदी अपराह्न करीब पौने चार बजे माले के वेलना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

वह पांच बजे राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। शाम सवा छह बजे उनकी नये राष्ट्रपति के साथ बैठक होगी और करीब साढ़ सात बजे वह स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। श्री मोदी ने अपने यात्रा पूर्व वक्तव्य में कहा, ‘मैं नव निर्वाचित राष्ट्रपति महामहिम इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लूंगा और हाल ही में हुए चुनावों में उन्हें मिली शानदार सफलता के लिए बधाई देता हूं और उनके सुखद कार्यकाल की कामना करता हूं।’

प्रधानमंत्री ने मालदीव में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव को वहां के लोगों की लोकतंत्र, कानून के शासन और समृद्ध भविष्य की उनकी सामूहिक आकांक्षाओं का इजहार बताया और कामना की कि मालदीव एक स्थिर, लोकतांत्रिक, समृद्ध और शांतिपूर्ण देश के रूप में उभरे। गौरतलब है कि श्री सोलिह ने पिछले सप्ताह ही श्री मोदी को शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था।

Desk Team