प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजनेता जयप्रकाश नारायण और संघ परिवार के दिग्गज नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत, महान लोकनायक जेपी को उनकी जयंती पर याद कर रहा है। हमारे लोकतांत्रिक तानेबाने की सुरक्षा के लिए उनकी ²ढ़ प्रतिबद्धता को कभी भुलाया नहीं जा सकता।’
उन्होंने कहा, ‘भारत की स्वतंत्रता के प्रति उनके उल्लेखनीय प्रयासों और हाशिए पर रहे लोगों के कल्याण के लिए कार्य करने को हम हमेशा याद रखेंगे।’ जयप्रकाश नारायण एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और राजनेता थे, उन्हें 1970 के मध्य पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए याद किया जाता है।
वह लोकनायक और जेपी नाम से मशहूर थे। उन्होंने इंदिरा के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का आह्रान किया था। प्रधानमंत्री ने देशमुख को भी उनके संगठन कौशल के लिए याद किया। उन्होंने कहा, ‘नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि। उन्होंने हमारे गांवों और मेहनती किसानों के कल्याण के लिए अथक कार्य किया। उनके संगठन कौशल की हमेशा प्रशंसा की जाती है।’


Download Android App
Download iOS App



