प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने को सतत विकास और युवाओं के लिए निवेश के अवसर सृजित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
सरकार ने बुधवार को 19,744 करोड़ रुपये के व्यय के साथ राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दे दी। इस पहल का मकसद कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के साथ देश को ऊर्जा के स्वच्छ स्रोत के उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाना है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन, जिसे केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज मंजूरी दी है, सतत विकास और हमारे युवाओं के लिए निवेश के अवसर सृजित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मंत्रिमंडल के इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे हरित हाइड्रोजन से जुड़े क्षेत्रों में आठ लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



