स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि भारत सरकार की ओर से मुफ्त और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 72.77 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। इसके अलावा, 1.6 करोड़ से अधिक खुराक और दी जानी है।
कोविड-19 टीके की 4.49 करोड़ से अधिक (4,49,03,025) शेष और अप्रयुक्त खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्रालय ने कहा कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अधिक टीके उपलब्ध करा कर टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है ताकि उनके द्वारा बेहतर योजना बनाई जा सके और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड के टीके नि:शुल्क उपलब्ध करा कर उनकी मदद कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



