Mukesh Sahani के घर पहुंचे Tejashwi Yadav, कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर बोला हमला

Summary :

Mukesh Sahani : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के आवास पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने सहनी के पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त की। Mukesh Sahani के घर पहुंचे Tejashwi Yadav बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के आवास पर उनसे मुलाकात की।मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “इतने बड़े नेता के पिता की हत्या कर दी जाती है, तो…

Mukesh Sahani

Mukesh Sahani : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के आवास पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने सहनी के पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

Mukesh Sahani के घर पहुंचे Tejashwi Yadav

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के आवास पर उनसे मुलाकात की।मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “इतने बड़े नेता के पिता की हत्या कर दी जाती है, तो बिहार में कौन सुरक्षित है? यहां अपराधियों का बोलबाला है।”प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का भय समाप्त हो गया है।

RJD leader Tejashwi Yadav statement on murder of VIP chief Mukesh Sahani  father Jeetan Sahani | Tejashwi Yadav: 'टायर्ड नेता और...', मुकेश सहनी के  पिता हत्याकांड पर तेजस्वी यादव सीएम नीतीश पर

Mukesh Sahani : राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को चला नहीं पा रहे हैं। बिहार में प्रतिदिन सैकड़ों, लूट, अपहरण, हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों को सजा नहीं दी जाती है। आखिर जनता को तो सुरक्षा मिलनी चाहिए?देश में जातीय जनगणना करने को लेकर राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, “यह तो हम लोगों की पुरानी मांग है, यह तो होना ही चाहिए।”उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की गत 15 जुलाई को दरभंगा जिले के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक आवास में चाकू से गोदकर कर दी गई थी। उनका शव 16 जुलाई की सुबह बरामद हुआ था।

Mukesh Sahani : जीतन सहनी की हत्या को लेकर पुलिस ने दावा किया था कि पैसे लेनदेन के चलते हत्या की गई है। मामले में मुख्य आरोपी काजिम अंसारी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी काजिम ने मृतक सहनी से ब्याज पर पैसे लिए थे। पैसे नहीं चुकाने के कारण वह गिरवी रखी जमीन को भी नहीं छुड़ा पा रहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप  हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar