अंतरिम सीबीआई निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे एम नागेश्वर राव को मंगलवार को सरकार ने अतिरिक्त निदेशक के रूप में पदोन्नत कर दिया। ओडिशा कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी राव के नाम को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी प्रदान की। सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच टकराव सामने आने के बाद 24 अक्टूबर को राव को अंतरिम सीबीआई निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
राव के नाम पर नवंबर 2016 में अतिरिक्त निदेशक के लिए विचार नहीं किया गया और अप्रैल 2018 में इस बैच की समीक्षा के दौरान भी उनके नाम पर विचार नहीं हुआ। नागेश्वर राव ने 2016 में संयुक्त निदेशक के रूप में सीबीआई में कामकाज शुरू किया था। नागेश्वर राव की पहली पोस्टिंग तालचेर में 1989-90 में हुई थी।
CBI vs CBI : आलोक वर्मा को मिलेगी CVC रिपोर्ट , अगली सुनवाई 20 नवंबर को
तालचेर को कोयला माफियाओं का गढ़ माना जाता था। उन्होंने पोस्टिंग के बाद वहां कानून-व्यवस्था में काफी सुधार किया था। उच्चतम न्यायालय ने राव से तब तक कोई नीतिगत फैसला नहीं लेने को कहा, जब तक वह वर्मा और अस्थाना के बीच झगड़े से संबंधित याचिका पर सुनवाई नहीं करता।


Download Android App
Download iOS App



