Narendra Modi: कल है मोदी का जन्मदिन, इस शुभ अवसर पर पीएम चार कार्यक्रमों को करेंगे संबोधित

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने 72वें जन्मदिन पर वन्यजीव और पर्यावरण से लेकर महिला सशक्तिकरण, कौशल व युवा विकास और भावी पीढ़ी की अवसंरचना से जुड़े चार कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी का कल के दिन 
पीएम  नरेंद्र मोदी का शनिवार को 17वीं तारीख को जन्मदिन हैं, और इस शुभ अवसर पर 72वें जन्मदिन पर वन्यजीव और पर्यावरण से लेकर महिला सशक्तिकरण, कौशल व युवा विकास और भावी पीढ़ी की अवसंरचना से जुड़े चार कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।
मोदी जयंती पर इस समारोह को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री शनिवार को सुबह मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे जहां वह नामीबिया से भारत लाए गए चीतों को श्योंपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे। इसके बाद वह श्योपुर जिले के कराहल में स्व सहायता समूह के एक सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे और उसे संबोधित भी करेंगे। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी विश्वकर्मा जयंती के मौके पर आईटीआई के छात्रों के पहले दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे।
PM Modi Gift Auction Will Start From 17 September, Know Where And How You  Can Get | PM Modi Gift Auction: आप भी खरीद सकते हैं पीएम मोदी को मिले  शानदार गिफ्ट,
 इस कार्यक्रम में 40 लाख छात्र शामिल होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक इसी दिन शाम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति के तहत एक समग्र कार्ययोजना जारी करेंगे जिसमें लॉजिस्टिक लागत घटाने और रोजगार बढ़ाने पर जोर रहेगा। वह इसे संबोधित भी करेंगे। इस लॉजिस्टिक नीति को देश में प्रौद्योगिकी समर्थित, एकीकृत, किफायती, टिकाऊ और विश्वसनीय लॉजिस्टिक पारिस्थितिकी के निर्माण को ध्यान में रखते हुए आकार दिया गया है। इससे उत्पादों के आवागमन से जुड़ी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने और डिजिटलीकरण एवं कौशल विकास में मदद मिलेगी।

Desk Team