केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं डी वी सदानंद गौड़ा अब रसायन और उर्वरक मंत्रालय का कामकाज भी देखेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। सोमवार को अनंत कुमार के निधन के बाद यह जरूरी हो गया था। वह संसदीय कार्य मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय दोनों का कामकाज संभाल रहे थे।
विज्ञप्ति के अनुसार डी वी सदानंद गौड़ा को उनके मौजूदा मंत्रालय के अतिरिक्त रसायन और उर्वरक मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया हैं। गौड़ा फिलहाल सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री हैं। वही, नरेंद्र सिंह तोमर इस समय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खनन मंत्री हैं और वह संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त कामकाज देखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



