Diamond League 2025: भारत के स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इस महीने के अंत में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि नीरज ने 16 अगस्त को हुए सिलेसिया लेग में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन इससे पहले हुए दो डायमंड लीग के लेग में उनके द्वारा हासिल किए गए 15 अंकों ने उन्हें फाइनल के लिए काबिल बनाया।
ग्रैंड फिनाले में पुरुष जैवलिन थ्रो का इवेंट 28 अगस्त से
ज्यूरिख में 27 और 28 अगस्त को होने वाले ग्रैंड फिनाले में पुरुष जैवलिन थ्रो का इवेंट 28 अगस्त को होगा, जिसमें 2025 के डायमंड लीग चैंपियन का फैसला किया जाएगा। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने इस साल पेरिस लेग में 88.16 मीटर का थ्रो करके जीत हासिल की थी, जबकि दोहा में उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो किया था, लेकिन वहां वह जर्मनी के जूलियन वेबर से पीछे रह गए थे।
नीरज चोपड़ा के डायमंड लीग में प्रदर्शन
नई स्टैंडिंग के अनुसार, पहले नंबर पर त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट हैं, जिनके 17 अंक हैं। नीरज चोपड़ा 15 अंकों के साथ जूलियन वेबर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। नीरज चोपड़ा के डायमंड लीग में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 2022 में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2023 और 2024 में वे लगातार उपविजेता रहे। सिलेसिया लेग से बाहर होने के उनके फैसले के पीछे किसी कारण का खुलासा नहीं हुआ था। वहीं, ज्यूरिख फाइनल में उनकी भागीदारी को लेकर अभी अंतिम निर्णय बाकी है।
Also Read: भारत ने 2030 Commonwealth Games की मेजबानी के लिए पेश की औपचारिक बोली


Download Android App
Download iOS App





