ओमिक्रॉन अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला कोरोना वैरिएंट बताया गया है, जबकि डेल्टा ने पिछले साल कई देशों में कहर बरपाया था। ऐसे में इनके मिले-जुले नए वैरिएंट के क्या खतरे होंगे, इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
एक और वैरिएंट आया सामने
जी हाँ , जहां एक तरफ कोरोना वायरस के एक के बाद एक वैरिएंट ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा रखी है। दूसरी लहर में भारत और दुनिया को बुरी तरह प्रभावित करने वाले डेल्टा वैरिएंट से उबरने के बाद इस समय ओमिक्रॉन का खतरा मंडराया हुआ है। लेकिन अब इन सबसे बीच एक और वैरिएंट सामने आया है जिसे डेल्टाक्रॉन कहा जा रहा है।
ओमीक्रोन और डेल्टा वेरिएंट का मिश्रित रूप
बता दे कि इसे ओमीक्रोन और डेल्टा वेरिएंट का मिश्रित रूप कहा जा रहा है। इसका जेनेटिक बैकग्राउंड डेल्टा वेरिएंट के समान है। डेल्टाक्रॉन में ओमीक्रोन कुछ म्यूटेशन पाए गये हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह चिंता की बात नहीं है। कुल मिलाकर, साइप्रस में लिए गए 25 नमूनों में ओमिक्रॉन के 10 म्यूटेशन पाए गए। जेरूसलम पोस्ट ने साइप्रस मेल का हवाला देते हुए बताया कि नमूनों में से 11 ऐसे लोगों के थे जो वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती थे, जबकि 14 सामान्य आबादी से आए थे।
नए वैरिएंट और अस्पताल में भर्ती होने के बीच संबंध की इशारा करता है
साइप्रस विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी और मॉलिक्यूलर वायरोलॉजी की प्रयोगशाला के प्रमुख डॉ. लियोनडिओस कोस्त्रिकिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच म्यूटेशन की फ्रीक्वेंसी अधिक थी और यह नए वैरिएंट और अस्पताल में भर्ती होने के बीच संबंध की इशारा करता है।
नए वैरिएंट का जेनेटिक बैकग्राउंड डेल्टा के ही समान
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस नए वैरिएंट का जेनेटिक बैकग्राउंड डेल्टा के ही समान है। इसके साथ ही इसमें ओमिक्रॉन के कुछ म्यूटेशन पाए गए हैं। साइप्रस के स्वास्थ्य मंत्री मिखलिस हदीपेंटेलस ने कहा कि नए वैरिएंट को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
भारत में ओमिक्रोन मामलों की संख्या 3,623 हुई
भारत में पिछले 24 घंटो में ओमिक्रोन के 552 नए मामले सामने आने के बाद इस संक्रामक वेरिएंट से पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इनमें से 1,409 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
मंत्रालय के अनुसार, यह वेरिएंट अब तक 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है, जिसमें महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 1,009 मामले सामने आए हैं और उनमें से 439 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस बीच, दिल्ली में ओमिक्रोन मामलों की संख्या 513 हो गई है जिसमें से 57 ठीक हो गए हैं।
ओमिक्रोन पीड़ित अन्य राज्यों में कर्नाटक (441), राजस्थान (373), केरल (333), गुजरात (204), तमिलनाडु (185), हरियाणा और तेलंगाना (123 प्रत्येक) और उत्तर प्रदेश (113), ओडिशा (60), आंध्र प्रदेश (28), पंजाब (27), पश्चिम बंगाल (27) और गोवा (19) शामिल हैं।
इनके अलावा ओमिक्रोन के कम मामले मध्य प्रदेश और असम में(नौ नौ प्रत्येक) , उत्तराखंड (आठ); मेघालय (चार); चंडीगढ़, जम्मू -कश्मीर ,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (तीन-तीन); पुडुचेरी (दो); हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और छत्तीसगढ़ में एक एक दर्ज किए गए हैं।
बता दे कि इस समय भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट से जुझ रही है। भारत में आज कोरोना के डेढ़ लाख मामले सामने आए हैं। ओमीक्रोन वेरिएंट का पहला मामला नवंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। इसके बाद पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है।