लखीमपुर खीरी घटना की नई वीडियो क्लिप आई सामने , किसानों को रौंदती दिखी मंत्री की तेज रफ्तार एसयूवी

Summary :

मंत्री की तेज रफ्तार एसयूवी सड़क पर चल रहे किसानों को रौंदते हुए आगे निकल गई। साथ ही इस वीडियो में दिख रही काली एसयूवी को केंद्रीय मंत्री ने अपने परिवार के होने की पुष्टि की

यू पी के लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को हुई बीजेपी नेताओं और किसानों के बीच हिंसक झड़प के बाद मचा घमासान अब तक खत्म भी नहीं हुआ है। कि अब वायरल वीडियो की एक नई क्लिप सामने आई है। आपको बता कि घटना से जुड़े कई वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं जिसके बाद विपक्ष यूपी और केंद्र सरकार पर अधिक हमलावर हो गया। वही इस नए वीडियो क्लिप में साफ दिखाई दे रहा है कि मंत्री की तेज रफ्तार एसयूवी सड़क पर चल रहे किसानों को रौंदते हुए आगे निकल गई। साथ ही इस वीडियो में दिख रही काली एसयूवी को केंद्रीय मंत्री ने अपने परिवार के होने की पुष्टि की। इस बार वीडियो क्लिप पहले वाले वीडियो क्लिप से लंबा है और स्पष्ट तौर पर कई चीजें दिखाई दे रही हैं।

तेज रफ्तार के साथ एसयूवी गाड़ी तेजी से किसानों के ऊपर चढ़कर निकली
वीडियो क्लिप में किसानों के हाथों में काले रंग के झंडे हैं और वे एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार के साथ एसयूवी गाड़ी तेजी से किसानों के ऊपर चढ़कर गुजर जाती हैं। उसके पीछे दो अन्य कारें भी जाती हुई दिखती हैं। घटना के बाद फौरन लोग इधर-उधर भागने लगते हैं।
वही , मंत्री ने दावा किया था कि उनके एसयूवी पर हमला किया गया था। वीडियो में कार पर कोई पत्थर या लाठी नहीं फेंकी गई। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिसके परिणामस्वरूप कम से कम चार किसानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इसी एसयूवी का ड्राइवर हरिओम था। इसमें ही शुभम और सुमित जायसवाल सवार थे। जायसवाल के भागने का वीडियो सामने आ गया था। लेकिन हरिओम और शुभम भीड़ के हत्थे चढ़ गए थे।
जानिए ! पूरा मामला
यूपी के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर दौरे से पहले किसानों के प्रदर्शन के दौरान 3 अक्टूबर को भड़की हिंसा में 8 लोग मारे गए थे। आरोप है कि घटना में एक एसयूवी ने 4 किसानों को कुचल दिया जो 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर बीजेपी के 2 कार्यकर्ताओं और एक चालक को पीट-पीटकर मार डाला जबकि हिंसा के दौरान एक स्थानीय पत्रकार की भी जान चली गई।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Shera Rajput