कोयंबटूर कार ब्लास्ट में NIA ने कार्यवाई की तेज, 3 राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी

Summary :

एनआईए ने 2022 कोयम्बटूर कार सिलेंडर विस्फोट मामले में बुधवार को तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में कई स्थानों पर छापेमारी की और तीनों राज्यों में 60 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है

एनआईए ने 2022 कोयम्बटूर कार सिलेंडर विस्फोट मामले में बुधवार को तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में कई स्थानों पर छापेमारी की और  तीनों राज्यों में 60 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंध रखने वाले संदिग्धों को पकड़ने के लिए ये छापामारी की गई है।  
कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस का मामला
Coimbatore car Blast Case Investigation NIA raids at many places in Tamil  Nadu newstrack hindi | Coimbatore Blast Case: कोयंबटूर कार धमाका मामले की  जांच तेज, तमिलनाडु में कई जगहों पर NIA
गौरतलब है कि बीते साल दीपावली से ठीक एक दिन पहले कोयंबटूर के संगमेश्वर मंदिर के सामने कार में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। धमाके में 25 वर्षीय जमेशा मुबीन की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि जमेशा अपने अन्य साथियों के साथ दक्षिण भारत के कई इलाकों में बम धमाके की साजिश रच रहा था।
भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
UP News: गोंडा में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद-तीन गिरफ्तार,  क‍िराए पर ले रखा था मकान - Three arrested with explosive material in Gonda
पुलिस को उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला था। तलाशी के दौरान कोयंबटूर रेलवे स्टेशन का नक्शा, सिटी पुलिस कमिश्नर ऑफिस, कोयंबटूर कलेक्टरेट, रेस कोर्स और विक्टोरिया हाल के रोडमैप मिले थे। पुलिस का ये भी कहना था कि जमेशा आईएसआईएस के साथ संपर्क में था।
प्रेशर कुकर बम धमाका 
कर्नाटक के मंगलुरु में बीते साल अक्टूबर में एक ऑटो रिक्शा में प्रेशर कुकर बम धमाका हुआ था। धमाके में आरोपी मोहम्मद शारिक भी घायल हुआ था। कई मामलों में आरोपी शारिक लंबे समय से फरार चल रहा था। जांच में पता चला कि शारिक आरएसएस से जुड़े संगठनों द्वारा आयोजित बच्चों के कार्यक्रम में धमाके की फिराक में था।

Desk Team