केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को स्थानीय स्वशासित निकायों के कामकाज में गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे पैसों की बचत होगी और गुणवत्ता में सुधार होगा। अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासित निकाय संस्थान के दीक्षांत समारोह में गडकरी ने कहा कि तकनीक और शिक्षा के बीच समन्वय की जरूरत है।
उन्होंने निकाय प्रशासन के काम करने के तरीके में गुणवत्ता की कमी को रेखांकित किया और कहा कि काम में तकनीकी योग्यता में सुधार आवश्यक है।
केंद्रीय मंत्री ने नगर निकाय कार्यों के लिए रखे गए प्रबंधन सलाहकारों द्वारा बनाई गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में सुधार की वकालत की। उन्होंने निकाय प्रशासकों से ठोस और तरल कचरे के प्रबंधन पर काम करने, वृक्ष बैंक बनाने और “कचरे से धन कमाने” के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया।


Download Android App
Download iOS App



