कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगामी दौरे के दौरान उनसे मुलाकात को लेकर उसके नेताओं को अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है।
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा, ‘हमें सरकार या अमेरिका की तरफ से कोई निमंत्रण नहीं मिला है।’ शर्मा ने कहा, ‘अगर कोई निमंत्रण आएगा तो हम इस पर विचार करेंगे।’
विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को राष्ट्रपति के स्वागत समारोह के लिए आमंत्रित किया जा सकता है, लेकिन पार्टी प्रमुख को कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है।
कांग्रेस प्रमुख विपक्षी पार्टी है और दौरे पर आए विदेशी गणमान्य व्यक्ति भी कांग्रेस नेताओं से मिलते हैं। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी और मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी।
कांग्रेस ने कहा कि अमेरिका के साथ कोई भी संबंध अपने दम पर होना चाहिए और इसका भारत के रूस सहित दूसरे देशों के साथ संबंधों पर असर नहीं पड़ना चाहिए।
आनंद शर्मा ने कहा, ‘इस यात्रा में तीन चीजों को ध्यान में रखना चाहिए, जिसमें भारत की संप्रभुता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय हित शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



