भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सोमवार शाम तक मामले बढ़कर 114 पहुंच गए है। नए मामले लद्दाख, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और केरल से सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या 32 के देश में साथ सबसे ज्यादा हैं। दूसरे नंबर पर केरल के लोगों में यह वायरस पाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से 13 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुटटी दी जा चुकी है जबकि दो लोगों की मौत हुई है। ठीक होने वालों में 2 दिल्ली, तीन केरल, तीन राजस्थान, एक तेलंगाना और 4 उत्तर प्रदेश के लोग शामिल है।
कोरोना वायरस : PM मोदी बोले -लोग स्वस्थ रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी सरकार
उन्होंने बताया कि पूर्वी राज्य ओडिशा में संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की सुबह तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 110 थी। कोरोना से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगतार उच्च स्तर पर बैठकें कर रहीं हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए समन्वित एवं एकजुट कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग स्वस्थ रहें यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने रविवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना के हालातों का जायजा लिया।


Download Android App
Download iOS App



