राहुल गांधी की सजा के ऐलान पर प्रियंका गांधी ने कहा- 'मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे...' - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

राहुल गांधी की सजा के ऐलान पर प्रियंका गांधी ने कहा- ‘मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे…’

मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुजरात की एक अदालत ने दोषी करार दिया है और उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें राहुल गांधी को सजा मिलते ही बेल भी मिल गई है। उनकी सजा पर 30 दिनों तक के लिए रोक लगा दी गई है।

मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुजरात की एक अदालत ने दोषी करार दिया है और उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें राहुल गांधी को सजा मिलते ही बेल भी मिल गई है। उनकी सजा पर 30 दिनों तक के लिए रोक लगा दी गई है।इसी बीच अब उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कोर्ट के फैसले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।  
प्रियंका गांधी ने ट्वीट में कहा , “डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।  मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिए हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे.” उन्होंने आगे लिखा, “सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है.” 

दरअसल, 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला उनकी उस टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था, “क्या सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है?’ राहुल गांधी की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी  के नेता एवं विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + fifteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।