केंद्र सरकार के बयान पर राहुल गांधी बोले – “चर्चा के लिए आप हमें जो चाहें बुलाएं…”

Summary :

पीएम मोदी ने संयुक्त विपक्षी गठबंधन इडिया पर निशाना साधा था, जिसके बाद राहुल ने प्रधानमंत्री के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी।

पीएम मोदी ने संयुक्त विपक्षी गठबंधन इडिया पर निशाना साधा था,  जिसके बाद राहुल ने प्रधानमंत्री के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम भारत हैं। हम सब विपक्ष मिलकर मणिपुर की स्थिति को ठीक करने में मदद करेंगे, और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे। हम उसके सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।

पीएम मोदी ने विपक्ष दलों पर बोला हमला
राहुल गांधी के ट्वीट से कुछ घंटे पहले पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इडिया’ पर पलटवार किया था । दिल्ली में  बीजेपी संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा कि केवल ‘इंडिया’ नाम हड़पने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन ने भी इंडिया शब्द का इस्तेमाल किया था।
विपक्ष के रवैया को लेकर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह बीजेपी संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। मणिपुर मुद्दे पर संसद में हंगामे को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने इतना ‘दिशाहीन विपक्ष’ कभी नहीं देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि विपक्ष बिखरा हुआ और हताश है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष का रवैया ऐसा लगता है कि उन्हें लंबे समय तक सत्ता में रहने की इच्छा नहीं है।

Desk Team