ट्रम्प दौरे पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘100 करोड़ किस खाते से होंगे खर्च’

Summary :

यूपी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए जो पैसे खर्च किये जा रहे हैं वह किस मंत्रालय ने दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। एक ओर जहां  ट्रम्प के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की जा रही है वहीं इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरम है। अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है।
इस बीच यूपी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए जो पैसे खर्च किये जा रहे हैं वह किस मंत्रालय ने दी है। महासचिव ने सरकार से प्रश्न किया कि क्या यह जानने का हक देश को नहीं है।


प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा,”राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है। समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं। क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?”

निर्भया दोषी के मानसिक बीमारी के दावे पर जेल प्रशासन का बयान- ‘तोड़े मरोड़े गए तथ्यों का पुलिंदा’

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय दौरे को लेकर भारत ने अपनी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी आएंगी। सूत्रों के मुताबिक ट्रंप के साथ आने वाले उच्चस्तरीय शिष्टमंडल में उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कुशनेर भी शामिल होंगे।

Desk Team