पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के मुद्दे पर 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद ही चर्चा हो सकती है।
ममता का यह बयान द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के उस बयान की पृष्ठभूमि पर आया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया था।
जम्मू कश्मीर के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने PM मोदी से की भेंट
ममता ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा,‘‘2019 में लोकसभा चुनाव के बाद ही इस पर चर्चा हो सकती है। एकबार विपक्षी गठबंधन विजयी हो जाए फिर सभी पार्टियां बैठक कर इस मामले पर निर्णय लेंगी। हमें उसे स्वीकार करेंगे।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या वह भी इस दौड़ में शामिल हैं,उन्होंने कहा, ‘‘इस मसले पर बात करने का यह वक्त नहीं है। मैं अकेले नहीं हूं। हम साथ में काम कर रहे हैं। हम मजबूती से साथ में हैं।’’


Download Android App
Download iOS App




