केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि डिजिटल व्यापार के लिए खुला नेटवर्क (ओएनडीसी) छोटे खुदरा विक्रेताओं को आधुनिक तरीकों से ग्राहकों की सेवा करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा यह सुविधा छोटे खुदरा विक्रेताओं को बड़ी कंपनियों के साथ काम करने का समान अवसर भी प्रदान करेगा।
गोयल ने एक उद्यमिता शिखर सम्मेलन में कहा कि भारत डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। ओएनडीसी दरअसल यूपीआई भुगतान सुविधा की तरह ई-कॉमर्स क्षेत्र के लिए एक सुविधा है। यह खरीदारों और विक्रेताओं को एक खुले नेटवर्क के जरिये डिजिटल रूप से किसी भी ऐप या मंच पर लेनदेन करने में सक्षम बनाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ओएनडीसी की टीम ई-कॉमर्स को लोकतांत्रिक बनाने के लिए काम कर रही है ताकि पूरे देश में लाखों छोटे-छोटे स्टोर और छोटे खुदरा विक्रेता बंद न हो जाएं, जैसा हमने पश्चिमी देशों में देखा है।


Download Android App
Download iOS App



