VIDEO : भारतीय सीमा में घुसा पाक‌िस्तानी हे‌लिकाप्टर, जवाबी कार्रवाई के बाद लौटा

Summary :

NULL

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में  आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जमकर लताड़ा था। उसके बाद से पा‌किस्तान बौखला गया है।  वहीं पाकिस्तान ने अब भारत की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान का हेलीकॉप्टर देखा गया है।

 

रविवार दोपहर करीब सवा 12 बजे पुंछ जिले में भारतीय सीमा में घुस आया। जैसे ही भारतीय सुरक्षाबलों ने इस हेलीकॉप्टर को देखा, उनकी तरफ से फायरिंग कर जवाब दिया। बताया जा रहा है कि भारतीय सीमा में कुछ देर नजर आने के बाद जब भारतीय जवानों की तरफ से एक्शन लिया गया तो यह हेलीकॉप्टर वापस लौट गया।

रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया है। जिसके तहत एक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा के अंदर देखा गया है।

Desk Team