बच्चों के स्ट्रेस को कम करने के लिए हर साल कार्यकर्म परीक्षा पर चर्चा का आयोजन किया जाता है जिसे प्रधानमंत्री मोदी सम्बोधित करते हैं और बच्चों के सभी सवालों जवाब देते हैं। ऐसे ही इस साल भी परीक्षा पर चर्चा 27 जनवरी 2023 को होने वाली है। बता दें प्रधानमंत्री छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे और इस कार्यक्रम की मेजबानी शिक्षा मंत्रालय करने वाला है ।
चर्चा के जरिए छात्र, शिक्षक और अभिभावक PM से बातचीत करते हैं
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है। देखा जाए तो प्रधानमंत्री छात्रों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहने के लिए मंत्र देते हैं साथ ही परीक्षाओं को उत्सव की तरह मानाने की सलाह इस कार्यकर्म में देते हैं। 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार परीक्षा पर चर्चा किया था और उसी के बाद से PM हर साल परीक्षा पर चर्चा का योजन कर रहे है। जिससे की बच्चों को प्ररेणा मिल सके। कहा जा रहा है कि MyGov पर प्रतियोगिताओं के आधार पर चुने गए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीपीसी किट उपहार में दी जाएग। इस कार्यकर्म में देश के कौने-कौने से बचे और शिक्षक जुड़ते है जोकि पीएम से पढाई और भविष्य के जुड़ें सवाल पूछते हैं और PM भी बड़ी सरलता से सभी सवालों का जवाब देते हैं।


Download Android App
Download iOS App



