पासवान ने सबरीमाला पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया ऐतिहासिक

Summary :

पासवान ने कहा कि देश को अगर आगे ले जाना है और इसे दुनिया के अग्रणी राष्ट्रों में शुमार करना है तो समाज में किसी तरह के भेदभाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत देने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताया और इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब महिलाएं अंतरिक्ष और सेना में जा रही हैं तब उनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री पासवान ने शनिवार को कहा कि देश को अगर आगे ले जाना है और इसे दुनिया के अग्रणी राष्ट्रों में शुमार करना है तो समाज में किसी तरह के भेदभाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ”ऐसे वक्त जब महिलाएं सेना में शामिल हो रही हैं और अंतरिक्ष में जा रही हैं तब उन्हें मंदिर में प्रवेश से रोकना गलत है। उनसे कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हमारी पार्टी उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करती है। यह एक ऐतिहासिक फैसला है।”

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान के लिये सब समान हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस फैसले को लेकर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। पार्टी ने कल कहा था कि वह अभी फैसले का अध्ययन कर रही है।

सबरीमाला मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हर उम्र की महिलाएं जा सकेंगी मंदिर

Desk Team