पठान फिल्म को लेकर विवाद मूवी के रिलीज होने के बाद भी नहीं थम रहा है। जनता के विरोध के बाद मूवी स्टार भी पठान का विरोध करते हुए दिखाई दिए। बता दें यहां तक कि कंगना रनौत ने मूवी के नाम बदलने का अनुरोध कर दिया है। जी हां कंगना रनौत के ट्विटर कमबैक को जयादा समय नहीं हुआ है, लेकिन एक्ट्रेस पहले कि तरह फुल फॉर्म में नजर आ रही है।
कंगना ने ‘पठान’ फिल्म के लिए नया नाम सुझाया
शुक्रवार को, कंगना ने ट्वीट्स की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि भले ही शाहरुख खान की ‘पठान सफलता मिली हो, लेकिन देश अभी भी ‘जय श्री राम’ का नारा लगाएगा। आगे बता दें कंगना ने कहा कि यह ‘भारत का प्यार और समावेश’ है जो शाहरुख खान स्टारर फिल्म को जबरदस्त सफलता दिला रहा है। कंगना ने दावा किया कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान और ISIS को गुड लाइट में दिखाती है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि “नफरत और फैसले से परे भारत की यही भावना इसे महान बनाती है। यह भारत का प्यार ही है जिसने नफरत और दुश्मनों की राजनीति पर जीत हासिल की है”।
आगे उनके फॉलो-अप ट्वीट में लिखा कि “लेकिन वो सभी जो हाई उम्मीद कर रहे हैं प्लीज ध्यान दें पठान सिर्फ एक फिल्म हो सकती है। गूंजेगा तो यहां सिर्फ ‘जय श्री राम” अपने एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा, “मुझे विश्वास है कि भारतीय मुसलमान देशभक्त हैं और अफगान पठानों से बहुत अलग हैं। जड़ यह है कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं होगा। दरअसल, कंगना ने एक बार फिर से ट्विटर पर धमाकेदार कमबैक कर दिया है। देखा जाए तो कंगना अपनी बातों को ट्विटर पर रखने से बिकुल भी नहीं डरती है। इसी तरह उन्होंने एक बार पठान का नाम बदलने का प्रस्ताव ट्विटर ने माध्यम से रखा।


Download Android App
Download iOS App



