राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों ने सरकार के प्रतिनिधियों से वार्तालाप के बाद शुक्रवार को अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। सरकार के प्रतिनिधियों ने उनसे उनकी मांगों पर विचार करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है।वही , इस संबंध में एक कमेटी का गठन किया गया है।
आपको बता दे कि राजस्थान में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने वैट घटाने की मांग को लेकर बुधवार और गुरुवार को सांकेतिक हड़ताल की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
गुरुवार शाम को सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई। इसके बाद सुबह से ही राज्य के 47 जिलों में पेट्रोल पंप बंद हैं।
बता दे कि बाद में प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की बैठक तय हुई और बातचीत के बाद सहमति बनी। हालाँकि, अलवर, कोटा, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर शहरों में कई पंप विभिन्न कारणों से हड़ताल से बाहर हो गए।
वहीं, राज्य में 60 कंपनी संचालित पंप भी काम कर रहे थे। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को 8-8 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



