अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ी 3 दिन से अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर बैठे है और सिस्टम के खिलाफ आवाज उठा रहे है। दरअसल ये सभी आरोप भारतीय खुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर लगाए गए है अब अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है।
बृजभूषण पर खेल मंत्रालय ने की बड़ी कार्रवाई
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि खेल मंत्रालय ने गुरुवार को बृजभूषण सिंह को अल्टीमेटम दिया है और उन्हें 24 घंटे के भीतर अपना इस्तीफा सौंपने को कहा है। आगे बता दें इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ बैठक की। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री के साथ गुरुवार देर शाम हुई बैठक में बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और रवि दहिया शामिल थे।
नई दिल्ली में जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों ने बृजभूषण के इस्तीफे की मांग की और सरकार से राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ को भंग करने का आग्रह किया। विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद खेल मंत्रालय ने बुधवार को डब्ल्यूएफआई और उसके अध्यक्ष पर लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा था। देखा जाए तो गुरुवार को दिन में खबर आई कि 22 जनवरी को आपात बैठक में बृजभूषण अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। बृजभूषण शरण सिंह के पद पर बने रहने या इस्तीफे को लेकर आज होना तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने उन्हें 24 घंटे के भीतर इस्तीफा देने को कहा है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों से मिलेंगे। इससे पहले गुरुवार देर रात भी उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। देखा जाए तो आज भी खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी खिलाड़ियों से मुलाकात कर सकते है।


Download Android App
Download iOS App



