राजस्थान में कोटा का चंबल रिवर फ्रंट देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे अलग और अनोखा हेरिटेज रिवरफ्रंट होगा जो यहां के पर्यटन को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
कुंजीलाल मीणा ने किया दावा
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने राजस्थान के कोटा में निर्माण के अंतिम दौर से गुजर रहे चंबल रिवर फ्रंट का गुरुवार को कोटा नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ विस्तार से अवलोकन करने के बाद यह दावा करते हुए कहा कि यह विश्व स्तरीय पर्यटन प्रोजेक्ट दुनियां के‘टूरिस्ट मैप’पर अपनी अलग पहचान लेकर उभरेगा।
चंबल रिवर फ्रंट का किस चरण में चल रहा काम
उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले कोटा में कोटा बैराज से लेकर नयापुरा इलाके में चंबल नदी के तट पर विश्व स्तरीय हैरीटेज चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण किया जा रहा है जिसके काम को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभी यह चंबल रिवर फ्रंट का पहला चरण का काम है जिसे पूरा किया जा रहा है और भविष्य में इसके दूसरे चरण में भी इस चंबल रिवर फ्रंट के कार्य को विस्तारित करने की योजना प्रस्तावित है।
मीणा ने चंबल रिवर फ्रंट पहुंचकर क्या कहा?
मीणा ने गुरुवार को चंबल रिवर फ्रंट को देखकर कहा कि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशन में कोटा में आधारभूत सुविधाओं के साथ पर्यटन विकास के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टस को कोटा नगर विकास न्यास ने तय वक्त पर पूर्ण कर कोटा को अनुपम योगदान प्रदान किया हैं। इस हैरीटेज चंबल रिवर फ्रंट की भव्यता देखते ही बन रही है।
हेरिटेज रिवर फ्रंट की खास बात
दुनिया का यह पहला हेरिटेज रिवर फ्रंट राजस्थान के साथ देश के पर्यटन क्षेत्र में भी ऊंची उड़न भरेगा। यहां विकसित किए जा रहे सभी कार्य पर्यटको के आकर्षण का केन्द, बिन्दु होंगे क्योंकि ये अपने आप में विश्व पर्यटन के क्षेत्र में किसी करिश्मे से कम नहीं है। पर्यटक जब यहां पहुंच कर इस रिवर फ्रंट का अवलोकन करेंगे तो उनकी कोटा की यात्रा अविस्मरणीय बन जायेगी क्योंकि यहां हर वर्ग के लिए रिवर फ्रंट पर विश्व स्तरीय आकर्षण मौजूद है।


Download Android App
Download iOS App



