दुनियां भर में मनाई जाने वाली उत्तरायण (मकरसंक्रांति) पर्व पर प्रधानमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं दी है। आज सम्पूर्ण भारत में अलग-अलग नामों से ये पर्व बड़े धूमधाम से पतंगों की उड़ान के साथ मनाया जायेगा। इसी शुभ मौके पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर के शुभकामनएं साझा किया है।
Best wishes on Magh Bihu. I hope this festival deepens our bond with nature and furthers the atmosphere of joy. pic.twitter.com/7C44zIZmFz
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2023
ये पर्व भिन्न भिन्न नामों से मनाया जाता है जैसे- पोंगल, माघ बिहू और मकर संक्रांति इत्यादि। जानकारी के मुताबिक़ मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘माघ बिहू की शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि यह त्योहार प्रकृति के साथ हमारे बंधन को गहरा करेगा और खुशियां लाएगा।’’
पोंगल चार दिवसीय फसल उत्सव है
उन्होंने कहा, ‘‘सभी को, खासकर दुनिया भर के तमिल लोगों को पोंगल की शुभकामनाएं। यह त्योहार हमारे जीवन में खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।’’ प्रधानमंत्री ने लोगों को मकर संक्रांति की भी शुभकामनाएं दीं। मकर संक्रांति सूर्य भगवान को समर्पित त्योहार है। ‘माघ बिहू’ फसल से जुड़ा त्योहार है। पोंगल चार दिवसीय फसल उत्सव है जो सूर्य देव को समर्पित है।


Download Android App
Download iOS App



