प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि ‘पीएम गतिशक्ति’ पहल बेहतर समन्वय एवं निगरानी के माध्यम से देश में आधुनिक बुनियादी ढांचे को और विकसित करने में मदद करेगी। उन्होंने निजी क्षेत्र को सरकार के साथ साझेदारी करने और निवेश बढ़ाने के लिए भी कहा।
साजो-सामान की लागत को कम करने में मदद
मोदी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ एक एकीकृत योजना है, जो लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ‘अंतर’ को पाटने का काम करेगी। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे साजो-सामान की लागत को कम करने में मदद मिलेगी।
विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में भी मदद
उन्होंने कहा कि सरकार ने राजमार्ग, ‘ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी’, नवीकरणीय ऊर्जा जैसे हर क्षेत्र में निवेश बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पीएम गतिशक्ति’ पहल से निर्यात को बढ़ावा देने और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में भी मदद मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



