देश में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में मानाने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री का ये फैसला इस दिन आया है, जब आज पाकिस्तान भी अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
प्रधानमंत्री ने ये ऐलान करते हुए कहा, देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।
देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2021
उन्होंने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ‘ का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी। पाकिस्तान को 1947 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन द्वारा भारत के विभाजन के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में तराशा गया था। लाखों लोग विस्थापित हुए थे तथा बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के कारण कई लाख लोगों की जान चली गई थी।


Download Android App
Download iOS App



