PM मोदी ने लोगों से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है। श्री मोदी ने आज ट्वीट किया, ‘‘ कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है। श्री मोदी ने आज ट्वीट किया, ‘‘ कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़एगा।’’ 
प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए।’’ 
गौरतलब है कि भारत समेत दुनिया भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी ने 19 मार्च को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देशवासियों से 22 मार्च रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था।

Shera Rajput