प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस सड़क दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।
पीएम कार्यालय ने घटना पर ट्वीट कर जताया शोक
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है।’’
केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख की आर्थिक सहायता करने की घोषणा की
ज्ञात हो कि उत्तरकाशी जिले के डामटा में एक बस गहरी खाई में गिर गयी। इसमें सवार 15 यात्रियों के मरने की आशंका है।
दुर्घटना के वक्त बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे और वे यमुनोत्री के दर्शन के लिए जा रहे थे। पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी।’’


Download Android App
Download iOS App



