दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा कायम रखते हुए उन्हें तीसरी बार दिल्ली के सीएम की कुर्सी पर बिठा दिया। वही , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल को भारी जीत हासिल करने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को केजरीवाल को जीत की बधाई देते हुए उन्हें दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
मोदी ने एक ट्वीट के जरिए कहा, ‘आप और अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई। उनको दिल्ली की लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजे में केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को अजेय बहुमत मिला है।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 46 सीटों पर जीत दर्ज की है और 16 सीटों पर बढ़त बनी हुई है।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पांच सीटों पर जीत मिल चुकी है और तीन सीटों पर बढ़त बनी हुई है। इस प्रकार ‘आप’ के खाते में 62 सीटें जबकि भाजपा के खाते में आठ सीटें गई हैं। वहीं, कांग्रेस व अन्य दलों का खाता भी नहीं खुल पाया है।


Download Android App
Download iOS App



