NDA सांसदों को पीएम मोदी ने दिए निर्देश, कहा गांव-कस्बों में जाकर सुनें समस्याएं…

Summary :

लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर पीएम मोदी ने NDA सांसदों को पढ़ाया पाठ बताया। बता दें लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कमर कसते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन NDA के सांसदों की मैराथन बैठकें सोमवार से शुरू हो गई हैं । सूत्रों के मुताबिक, पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को निर्देश दिया कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव-कस्बों में प्रवास करें और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें।

लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर पीएम मोदी ने NDA सांसदों को पढ़ाया पाठ बताया। बता दें लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कमर कसते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन NDA के सांसदों की मैराथन बैठकें सोमवार से शुरू हो गई हैं । सूत्रों के मुताबिक, पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को निर्देश दिया कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव-कस्बों में प्रवास करें और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें। 
10 अगस्त तक चलेंगी एनडीए सांसदों की बैठकें
एनडीए सांसदों की ये बैठकें 10 अगस्त तक चलेंगी।  एक दिन में दो बैठकें होंगी और सभी मीटिंग को पीएम मोदी संबोधित करेंगे ।  पहली बैठक महाराष्ट्र सदन में हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश पश्चिम, ब्रज, कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुल 46 सांसदों ने हिस्सा लिया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इसमें हिस्सा लिया।  
बैठक में पीएम ने सांसदों को निर्देश दिए  
सूत्रों ने बताया कि बैठक में निर्देश दिए गए है कि सभी प्रतिनिधि जनता के बीच जाकर ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों से चर्चा करें, उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें हल करें।  उनसे कहा गया कि जहां एनडीए की सरकारें और बीजेपी की सरकारें हैं वहां जनता को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराए।  
सांसदों को लाभार्थियों के बीच जाकर उनसे मिलने के भी निर्देश दिए गए 
सांसदों को लाभार्थियों के बीच जाकर उनसे मिलने के भी निर्देश दिए गए हैं।  सांसदों को कहा गया है कि वे लाभार्थियों से दूसरे लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने को लेकर प्रेरित करने के लिए कहें.शेड्यूल के मुताबिक, इस दरमियान 10 ग्रुप में बांटे गए सांसदों की पहली बैठक शाम 6:30 बजे से और दूसरी बैठक 7:30 बजे से होगी।  सोमवार को दूसरी बैठक संसद स्थित एनेक्सी बिल्डिंग में शुरू हुई। इस ग्रुप में ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के एनडीए सांसदों ने हिस्सा लिया. इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।  
पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर भी निशाना साधा
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर भी निशाना साधा।  सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने भले ही अपना नाम यूपीए से बदलकर ‘इंडिया’ रख लिया हो लेकिन वह भ्रष्टाचार और कुशासन के अपने पापों को नहीं धो पाएगा।  पीएम ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन समाज और देश की सेवा कर रहा है और लोगों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहा है।  केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बैठकों को संबोधित किया।  

Desk Team