प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 8 सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि अमेरिकी कांग्रेस का मजबूत द्विदलीय समर्थन दोनों देशों के बीच संबंधों को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बैठक के बाद ट्वीट करके कहा कि प्रतिनिधि सभा में इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष प्रतिनिधि @RoKhanna और प्रतिनिधि @michaelgwaltz सहित अमेरिका से एक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करके खुशी हुई। अमेरिकी कांग्रेस का मजबूत द्विदलीय समर्थन भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक को और ऊपर उठाने में सहायक है।”
आपको बता दे कि अमेरिकी कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पिछले सप्ताह मुंबई और नई दिल्ली की यात्रा के लिए भारत आया था।
15 अगस्त को लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया था, जहां पीएम मोदी ने अपना भाषण दिया था।
साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की थी।
मुलाकात के बाद जयशंकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि आज अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ अच्छी बातचीत हुई। खुशी है कि वे इसमें शामिल हो सके, क्योंकि हमने स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारत में चल रहे परिवर्तन, विशेष रूप से बेहतर प्रशासन के परिणामों पर चर्चा की।’
‘हमारी बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। वैश्विक स्थिति और बहुपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हमारे सहयोग पर दृष्टिकोण साझा किया।’


Download Android App
Download iOS App



